जयपुर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस

Follow न्यूज्ड On  

जयपुर, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)| जयपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को यह 1.4 था डिग्री था। तापमान की इस गिरावट ने 55 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक शिव गणेश ने दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान की राजधानी में साल 1905 में 31 जनवरी और एक फरवरी को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 02.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो अभी तक का रिकॉर्ड है।

वहीं साल 2008 से 2018 के बीच दिसंबर में तापमान 3-8 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि हालांकि सोमवार को तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को पिलानी का तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस, सीकर का तापमान शून्य से नीचे 0.5 डिग्री, माउंट आबू का तापमान एक डिग्री, चुरू का तापमान 1.3 डिग्री, गंगाघाट का तापमान 1.5 डिग्री, बूंदी का 2.6 डिग्री और वनस्थली का तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने आगे कहा कि सोमवार को अजमेर, अलवर, कोटा, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, आबू रोड, जैसलमेर, बीकानेर और फलौदी में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022