काइली जेनर दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति बनीं

Follow न्यूज्ड On  

लॉस एंजेलिस, 6 मार्च (आईएएनएस)| रियलिटी टीवी स्टार व कॉस्मेटिक कंपनी की मालकिन काइली जेनर दुनिया की सबसे कम उम्र की सेल्फ-मेड (खुद के बलबूते) अरबपति बन गई हैं। फोर्ब्स बिल्यनेयर्स लिस्ट की ओर से यह जानकारी दी गई है।

वेबसाइट ‘बीबीसी डॉट कॉम’ के मुताबिक, 21 वर्षीय रियलिटी टीवी स्टार काइली कॉस्मेटिक्स की संस्थापक हैं। उनके तीन साल पुराने बिजनेस ने पिछले साल 36 करोड़ डॉलर के सौंदर्य उत्पादों की सेल की।

काइली ने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ दिया है जो 23 साल की उम्र में अरबपति बने थे।

काइली ने फोर्ब्स को बताया, “मैंने किसी चीज की अपेक्षा नहीं की थी। मैंने भविष्य को लेकर कोई उम्मीद नहीं की थी। लेकिन, वास्तव (सम्मान मिलने से) में अच्छा लग रहा है।”

सूची में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं।

फोर्ब्स के अनुसार, 2018 से उनकी संपत्ति 19 अरब डॉलर बढ़कर 131 अरब डॉलर हो गई है।

फोर्ब्स की सूची में बताया गया कि फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति पिछले साल के मुकाबले 8.7 अरब डॉलर घटकर 62.3 अरब डॉलर रह गई है।

सूची में सभी अरबपतियों में केवल 252 महिलाएं शामिल हैं और सेल्फ-मेड सबसे अमीर महिला चीन की रियल एस्टेट व्यवसायी वू याजुन हैं, जिनकी अनुमानित संपत्ति करीब 9.4 अरब डॉलर है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022