कांग्रेस और केजरीवाल ने हजारों किसानों को भड़काकर दिल्ली बुलाया : बीजेपी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 28 नवंबर(आईएएनएस)। भाजपा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने हजारों किसानों को भड़काकर दिल्ली बुला लिया, जिससे उनके कोरोना कैरियर बनने का खतरा है। भाजपा की दिल्ली इकाई ने कहा है कि केजरीवाल सरकार किसानों को दिल्ली बुलाकर निरंकारी मैदान में आवभगत करने में लगी है, लेकिन किसानों के कोरोना टेस्ट के लिए कोई सेंटर नहीं बनाया गया। इस तरह अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए केजरीवाल सरकार किसानों की खिदमत करने के साथ उन्हें कोरोना परोस रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि, केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में शादी समारोहों में सिर्फ 50 लोगों को आने की अनुमति दी है। लेकिन खुद पंजाब से हजारों की तादाद में किसानों को दिल्ली बुला रही है। क्या अब केजरीवाल सरकार को दिल्ली में कोरोना फैलने का डर नहीं है?

प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि, केजरीवाल सरकार ने अपने नेता और मंत्रियों को बिना मास्क के सार्वजनिक कार्यक्रम करने की छूट दी है। दो हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये का जुर्माना तो सिर्फ दिल्ली की आम जनता पर है।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विधायक अमानतुल्लाह के बिना मास्क के सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर भी निशाना साधा।

–आईएएनएस

एनएनएम/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022