मायावती ने कांग्रेस-बीजेपी पर साधा निशाना, बोलीं- दोनों को उखाड़ फेंकें

Follow न्यूज्ड On  

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को यहां कहा कि कांग्रेस और भाजपा को लोगों ने खूब मौका दिए, लेकिन दोनों ने ईमानदारी नहीं बरती, और इसलिए गठबंधन को मजबूत करके दोनों को जड़ से उखाड़ फेंकना है।

मायावती ने यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा, “कांग्रेस और भाजपा को खूब मौका दिया, लेकिन दोनों ने आपके साथ ईमानदारी नहीं बरती। इसलिए अब इन्हें आजमाने की ज्यादा जरूरत नहीं है। गठबंधन को मजबूत करके इन्हें जड़ से उखाड़ फेंकना है।”

उन्होंने कहा, “गलत कार्यों में लिप्त होने पर कांग्रेस को जनता ने जड़ से उखाड़कर फेंक दिया। इसके बाद भाजपा सरकार ने भी लोगों को छला है, अब इनकी जुलमेबाजी काम नहीं आएगी।”

मायावती ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारों, किसानों, दलितों, पिछड़े वर्गों, मुसलमानों से किए अच्छे दिन के वादे पूरे नहीं किए हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा के छोड़े गए जानवरों ने फसलों को बर्बाद करके रख दिया है, जिससे किसान परेशान है। गरीब लोगों की हालत बहुत खराब हुई है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं, आए दिन देश के जवान शहीद हो रहे हैं, फिर भी भाजपा के लोग इसे भुनाने में लगे हैं।

बसपा मुखिया ने कहा कि कांग्रेस पर भी विश्वास नहीं करना, क्योंकि 55 वर्षों से केंद्र और उत्तर प्रदेश में भी कई बार सत्ता में रहने के बाद भी इस पार्टी ने विकास नहीं किया।

This post was last modified on April 25, 2019 9:26 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022