कांग्रेस का घोषणापत्र 55 वर्षो के अपूर्ण वादों का नया संकलन : योगी

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 2 अप्रैल (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के घोषणापत्र को 55 पेज का 55 वर्षो के उबाऊ और पुराने अपूर्ण वादों का नया संकलन बताया है। उन्होंने कहा कि जनता ने इन्हें पहले भी खारिज किया है और दोबारा खारिज करेगी।

योगी ने कहा कि दरअसल, कांग्रेस पार्टी भारत के स्वतंत्र होने के बाद से इसी तरह की चुनावी खोखली घोषणाएं करती आ रही है और सत्ता में आने के बाद जिस भी तरह के घोटाले संभव हो सकते हैं, करती है। जनता यह जानती है, इसलिए जनता ने पहले भी इन्हें खारिज किया है और इन्हें दोबारा भी खारिज करेगी।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में बोल्ड करके बार-बार लिखा है ‘हमने ऐसा पहले भी किया है, और हम इसे दुबारा भी करेंगे।’ पूरा देश जानता है कि कांग्रेस पार्टी ने 55 वर्षो तक देश की जनता के साथ सिर्फ अन्याय ही किया है। राहुल गांधी ने खुद कहा है कि ‘हम जो करते आए हैं, उसे हम निभाएंगे।’

उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी-करनी में कोई फर्क नहीं है। यह नरेंद्र मोदी की सरकार के 55 महीने के कार्यकाल में साफ दिखा है। जबकि कांग्रेस की कथनी-करनी का अंतर पिछले 55 सालों में जनता ने देखा और झेला है। कांग्रेस का घोषणापत्र छलावों का पुलिंदा है, नए कलेवर में अपने दशकों पुराने झूठ इकठ्ठा कर कांग्रेस ने हर बार की तरह कागज पर अपना घोषणापत्र बनाया है।

योगी ने मगर यह नहीं बताया कि पांच साल बीत गए, जनता के अच्छे दिन कब आएंगे और हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा कहां गुम हो गया?

दरअसल, प्रदेश के मतदाता जानना चाहते हैं कि भाजपा के पिछले वादे जब पूरे नहीं हुए तो अगले संकल्पों पर भरोसा वे किस आधार पर करें।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022