कांग्रेस का महाराष्ट्र पर मंथन, वहीं निरूपम ने जल्द चुनाव की आशंका जताई

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली। कांग्रेस मुंबई इकाई के पूर्व अध्यक्ष संजय निरूपम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश में समय पूर्व चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। वहीं इससे पहले यहां कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना को समर्थन देने के मुद्दे पर बैठक की है, जिससे पार्टी के अंदर ही मतभेद उभर कर सामने आने लगे हैं।

निरूपम ने कहा, “इससे फर्क नहीं पड़ता है कि कौन सरकार बनाता है और कैसे? लेकिन महाराष्ट्र में राजनीतिक अस्थिरता से इंकार नहीं किया जा सकता। समय पूर्व चुनाव के लिए तैयार रहें। यह 2020 में हो सकता है। क्या हम शिवसेना के साझेदार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं?”

कांग्रेस हालांकि महाराष्ट्र में शिवसेना को समर्थन देने के नाम पर दोफाड़ हो चुकी है। निरूपम हालांकि इस संबंध में मुखर रहे हैं और उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी दी है कि ‘शिवसेना पर विश्वास करना पार्टी के लिए घातक होगा।’

उनका हालिया बयान तब आया है जब कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और अन्य नेताओं की बैठक हुई है।

इसबीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुआई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने का निर्णय ले लिया है और वह महाराष्ट्र में कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के समर्थन से सरकार बनाएगी।

भाजपा के इंकार करने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी ने रविवार रात शिवसेना को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था।


महाराष्ट्र में शिवसेना को समर्थन देने पर दोबारा बैठक करेगी कांग्रेस

This post was last modified on November 11, 2019 2:37 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022