कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ने से प्रियंका ने जताई खुशी

Follow न्यूज्ड On  

रायबरेली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ने पर खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने गांगोह सीट के परिणाम में धांधली करने का भाजपा पर आरोप लगाया है।

प्रियंका ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हम इस बात से बेहद खुश है कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। उत्तर प्रदेश के लोग कांग्रेस को गंभीरता से ले रहे हैं। इसका मतलब तो यह है कि अब लोगों को लगने लगा है कि कांग्रेस ही देश तथा प्रदेश का विकास कर सकती है।”

उन्होंने कहा, “मैंने हालिया रुझान तो नहीं देखे, लेकिन उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी के प्रदर्शन से खुश हूं। इस बात से भी बेहद खुश हूं कि उत्तर प्रदेश में हमारा प्रदर्शन निखरने लगा है। कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत हर जगह बढ़ा है।”

इसके बाद प्रियंका ने ट्वीटर के माध्यम से भाजपा पर निशाना साधा, “भाजपा इतने अहंकार में है कि गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकालकर उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में है। कलेक्टर को पांच-पांच बार फोन कर लीड कम करवाने के आदेश आ रहे थे। यह लोकतंत्र का सरासर अपमान है।”

उन्होंने आगे लिखा, “उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सख्ती से लड़ेगी। निर्वाचन आयोग इस मामले की निष्पक्षता से जांच कराए।”

उन्होंने कहा कि यह तो बेहद ही संदेहास्पद है कि सहारनपुर के गंगोह में पहले चक्र की गणना से ही अच्छी बढ़त लेने वाले कांग्रेस के नोमान मसूद आखिरी दो चरण में चुनाव ही हार गए। यह तो भाजपा की धांधली के कारण संभव हो गया है।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, “गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकालकर उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में है। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ बेईमानी हुई है। भाजपा के कीरत सिंह को अंतिम चरण की गणना में जीत दिला दी गई।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022