कांग्रेस कार्यकर्ता सीएए विरोधी प्रदर्शन के पीड़ितों की मदद करें : राहुल

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)| पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से उन परिवारों की मदद करने को कहा, जो देशभर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) विरोधी प्रदर्शनों के दौरान मारे गए या घायल हुए हैं। राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया, “सीएए के खिलाफ पूरे भारत में प्रदर्शन करते हुए कई युवा और महिलाएं घायल हो गए और यहां तक कि मारे भी गए। मैंने कांग्रेस पार्टी के अपने कार्यकर्ताओं से पीड़ित परिवारों से मिलने और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह करता हूं। मैं असम में शनिवार को दो युवा शहीदों के परिवारों से मिला।”

गांधी ने शनिवार को गुवाहाटी और कामरूप में दो युवाओं के परिवारों से मिले, जो प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में मारे गए थे।

कांग्रेस पार्टी अब पुलिस की कार्रवाई में घायल या मृत प्रदर्शनकारियों के समर्थन में खुलकर सामने आ गई है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जेल में बंद लोगों की कानूनी मदद करने के लिए उत्तर प्रदेश में शीर्ष वकीलों के साथ बैठक की है।

प्रदर्शनकारियों को खदेड़ते समय की गई कथित गोलीबारी में उप्र में करीब दो दर्जन, असम में पांच और मंगलुरू में दो लोगों की मौत हुई है।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपकर पुलिस की क्रूरता की न्यायिक जांच और पीड़ितों की सूची प्रस्तुत करने की मांग की है। उप्र पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022