कांग्रेस के आर के चौधरी को अखिलेश ने दिलाई सदस्यता, बोले किसानों का सरकार कर रही अपमान

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ 19 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस से सपा में आने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री आर के चौधरी शुक्रवार को सपा में शामिल हो गये। उन्हें अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा किसानों का सरकार अपमान कर रही है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आर के चौधरी के साथ दो दर्जन से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व मंत्री आर के चौधरी कांग्रेस से मोहभंग होने के बाद वह नया ठिकाना खोज रहे थे। आर के चौधरी 2019 में लखनऊ की मोहनलालगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी थे। आर के चौधरी के साथ पूर्व विधायक कालीचरण राजभर तथा पूर्व आईपीएस अधिकारी गुरबचन लाल आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। कालीचरन राजभर गाजीपुर जिले के जहूराबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं विधानसभा में बसपा से विधायक थे। 2007 में कालीचरन 15वीं विधानसभा सभा में विधायक रहे। आर के चौधरी के अलावा पूर्व मंत्री जय नारायण तिवारी सुल्तानपुर, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह वाराणसी, पूर्व आईपीएस हरीश कुमार, विद्या चौधरी पूर्व विधायक बसपा समेत अन्य दलों के कई नेता सपा में शामिल हुए हैं।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा सरकार तो अब जा रही है। 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि, उन्नाव में लगातार महिला के खिलाफ अपराध हो रहे हैं। हाथरस में तो रात में ही बेटी को जला दिया। प्रदेश सरकार को ट्रैक्टर से नाराजगी है। यहां पर किसानों को फसलों की कीमत नहीं मिल रही है। हर सरकारी चीज बेची जा रही है।

–आईएएनएस

विकेटी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022