कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Ahmed Patel का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Follow न्यूज्ड On  

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार तड़के 3.30 बजे गुरुग्राम के अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 साल के थे और एक महीने पहले कोरोनावायरस से संक्रमित हुए थे।

उनके बेटे फैसल पटेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पटेल ने ट्वीट में लिखा, गहरे दुख के साथ मैं अपने पिता के असामयिक निधन की घोषणा कर रहा हूं। उनका निधन 25/11 को तड़के 3.30 बजे हुआ।

एक महीने पहले कोविड -19 का परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद से वे गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल में इलाज करा रहे थे। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही थी।

पटेल के निधन पर पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने ट्वीट किया, गहरे सदमे में हूं। यह जानकर बहुत दुख हुआ कि मेरे प्रिय मित्र अहमद पटेल का आज सुबह निधन हो गया .. दो दशकों से वह कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तंभों और भरोसेमंद काउंसलर में से एक थे। उन्हें बहुत याद किया जाएगा। मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

–आईएएनएस

This post was last modified on November 25, 2020 9:38 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022