कांग्रेस खुद को न्यायपालिका से ऊपर मानती है : मोदी

Follow न्यूज्ड On  

 इलाहाबाद, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की हमेशा से सोच रही है कि वह न्यायपालिका से ऊपर है।

  अर्धकुंभ मेले से पहले यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली पार्टी हमेशा खुद को प्रत्येक कानून, न्यायपालिका, प्रत्येक संस्थान और यहां तक कि राष्ट्र से ऊपर मानती रही है। इस पार्टी ने भारत के लोकतांत्रिक संस्थानों को बर्बाद किया है।”

उन्होंने कहा, “अब कुछ समय से एक बार फिर न्यायपालिका पर दबाव बनाने का खेल शुरू हुआ है। इसे लेकर युवाओं को सतर्क रहना होगा।”

मोदी ने याद दिलाया कि कैसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्वाचन को रद्द कर दिया था।

मोदी ने केशवानंद भारती मामले का भी उल्लेख किया, जिसमें सरकार से संविधान की रक्षा की गई।

मोदी ने कहा कि न्यायमूर्ति एच.आर.खन्ना को भारत के प्रधान न्यायाधीश के पद से हटा दिया गया। खन्ना ने इंदिरा गांधी के आपातकाल लागू करने के फैसले का विरोध किया था।

मोदी ने कहा, “इस पार्टी ने अपने हितों के लिए न तो लोकतंत्र की परवाह की और न ही किसी संस्थान की परवाह की।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022