कांग्रेस की मजबूत कड़ी कमल नाथ को कमजोर करने की भाजपा की रणनीति

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 18 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव में मिली सफलता के बाद भाजपा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को घेरने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पार्टी ने उन पर हमलावर रुख अपनाने का मन बना लिया है।

राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के निशाने पर कमल नाथ रहे हैं और आगे भी पार्टी की योजना कमल नाथ पर हमलावर रहने की है। आगामी समय में नगरी निकाय और पंचायत के चुनावों में कमल नाथ और उनकी पूर्ववर्ती सरकार निशाने पर रहने वाली है। इसकी पार्टी ने शुरूआत भी कर दी है।

कमल नाथ के खिलाफ मोर्चा खोलने की जिम्मेदारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को सौंपी गई है। यही कारण है कि शर्मा ने अगस्तावेस्टलैंड घोटाले को लेकर कमल नाथ पर बड़ा हमला बोला है। शर्मा का आरोप है कि इस घोटाले के मुख्य आरोपी राजीव सक्सेना के बयान ने यह प्रमाणित कर दिया है कि कमल नाथ और उनका पूरा परिवार इस घोटाले में शामिल रहा है। कांग्रेस को चाहिए कि वह कमल नाथ को सभी पदों से हटाते हुए प्रदेश की जनता से माफी मांगे क्योंकि सब जानते बुझते हुए कांग्रेस ने कमल नाथ को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के साथ पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।

कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का कहना है कि कमल नाथ की सरकार ने 15 माह में जो काम किए हैं वह प्रदेश की जनता के सामने है और भाजपा को आने वाले 3 साल में इससे बेहतर काम करने होंगे जो उसके लिए संभव नहीं है, लिहाजा सिर्फ भाजपा के पास एक ही रास्ता है और वह आरोप व प्रतिशोध की राजनीति करे। इससे कुछ होना जाना नहीं है क्योंकि प्रदेश की जनता जानती है कि कमल नाथ सरकार ने किस तरह से उनके हित में फैसले लिए।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को घेरने की बनाई गई रणनीति के पीछे राजनीतिक समीक्षकों को एक दीर्घकालिक योजना नजर आती है। राजनीतिक विश्लेषक शिव अनुराग पटेरिया का कहना है कि भाजपा को कमल नाथ को न्यूट्रलाइज करना होगा क्योंकि कमलनाथ बेहतर प्रबंधन और राजनीतिक तौर पर दक्ष नेता हैं, साधन संपन्न भी हैं। वर्तमान में कांग्रेस के पास राज्य में दो ही प्रमुख नेता हैं — कमल नाथ और दिग्विजय सिंह। उनमें से दिग्विजय सिंह के पास वह आर्थिक संसाधन नहीं है जो कमल नाथ के पास है और अगर भाजपा कमल नाथ को घेरने में सफल होती है तो उसका रास्ता आने वाले समय में और भी आसान होगा। यही कारण है कि भाजपा ने कमल नाथ को घेरने पर जोर देना शुरू कर दिया है।

–आईएएनएस

एसएनपी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022