कांग्रेस की तारीफ करने पर प्रशांत पर भड़की भाजपा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)| जनता दल (यूनाइटेड) के उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले प्रशांत किशोर ने कांग्रेस की तारीफ कर एक बार फिर भाजपा की दुखती रग पर उंगली रख दी है। प्रशांत ने नागरिकता कानून का विरोध करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व की तारीफ की है। भाजपा को प्रशांत का यह रवैया रास नहीं आया है। प्रशांत किशोर ने रविवार को ट्वीट किया कि वह कांग्रेस नेतृत्व को सीएए और एनआरसी का विरोध करने के लिए धन्यवाद देते हैं। खासकर विशेष पहल के लिए प्रियंका गांधी को विशेष धन्यवाद देते हैं। ट्वीट में उन्होंने बिहार के लोगों को आश्वासन दिया कि राज्य में सीएए और एनआरसी लागू नहीं किए जाएंगे।

प्रशांत के इस बयान पर भाजपा भड़क उठी है। भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा, “प्रशांत कई राजनीतिक पार्टियों के लिए सर्वे का काम करते हैं। उनके लिए उनका प्रोफेशन ज्यादा प्यारा है, न कि पार्टी की विचारधारा। ऐसे में प्रशांत को ज्यादा तवज्जो नहीं दिया जाना चाहिए।”

प्रशांत किशोर का बयान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जद(यू) के रुख से मेल नहीं खाता है। जद(यू) ने संसद में सीएए का समर्थन किया था। पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी पार्टी सीएए के खिलाफ नहीं, एनआरसी के खिलाफ है। फिर भी जद(यू) उपाध्यक्ष के नाते प्रशांत किशोर का यह बयान मायने रखता है।

प्रशांत का बयान इस कारण भी खास माना जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 16 जनवरी को नागरिकता कानून पर अभियान चलाने खुद बिहार जाने वाले हैं। इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता बिहार में सीएए और एनआरसी के पक्ष में सभाएं कर रहे हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022