छत्तीसगढ़ के CM बघेल बोले- कांग्रेस में इंदिरा, राजीव को भी मिली चुनौती, राहुल को नहीं

Follow न्यूज्ड On  

रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि राहुल कांग्रेस के सबसे क्षमतावान नेता हैं। उनके नेतृत्व पर कभी भी उंगली नहीं उठाई गई। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी को भी चुनौती मिली, मगर कांग्रेस के भीतर राहुल गांधी को कभी भी चुनौती नहीं मिली।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। गांधी से इस्तीफा वापस लेने की मांग करने वालों में से एक बघेल ने राहुल गांधी को ऊर्जावान, क्षमतावान नेता करार दिया।

राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उनके करीबियों को पार्टी में किनारे किए जाने और राहुल टीम की उपेक्षा का आरोप लगाए जाने के सवाल पर बघेल ने कहा, “ऐसा नहीं है, लोकसभा चुनाव में हारने के बाद भी किसी नेता और कार्यकर्ता ने राहुल गांधी पर उंगली नहीं उठाई। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी को भी पार्टी में चुनौती मिली, मगर राहुल गांधी को कांग्रेस के भीतर चुनौती नहीं मिली। राहुल जी शुरू से मेहनत कर रहे हैं। यह अलग बात है कि, जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया।”

बघेल अब भी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में हैं। उनका कहना है कि, हम तो अभी भी कहते हैं कि, उनको अध्यक्ष बनना चाहिए।

भाजपा द्वारा हमेशा गांधी परिवार के सदस्य को ही अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर किए जाने वाले हमलों के सवाल पर बघेल ने कहा, “कांग्रेस मुख्य दल है, भाजपा मुख्य पार्टी नहीं है वह आरएसएस का हिस्सा है, बहुत सारे और संगठन हैं, उनमें से एक राजनीतिक चेहरा है भाजपा। क्या भाजपा के लोग मोहन भागवत से पूछ सकते हैं कि, क्या वह जिंदगी भर तक प्रमुख रहेंगे? जब वे संघ से सवाल नही पूछ सकते तो कांग्रेस से क्यों पूछते हैं कि, हम किसे नेता मानें और न मानें।”

उन्होंने आगे कहा कि हमारे नेता ने अपनी हार को स्वीकार करके पद से इस्तीफा दे दिया है, मगर भाजपा के लोगों में स्वीकार करने की क्षमता नहीं हैं। भाजपा के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने राममंदिर के लिए रथयात्रा निकाली मगर ढांचा गिराए जाने की घटना से अंजान बने हुए हैं।

राहुल गांधी पर भाजपा द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों पर बघेल ने कहा, “भाजपा और उसके नेता राहुल गांधी से डरते हैं, इसीलिए उन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। इसीलिए लगातार उन्हें टार्गेट किया जा रहा है।”

This post was last modified on October 10, 2019 2:50 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022