कांग्रेस महाराष्ट्र, हरियाणा में अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी का मुद्दा उठाएगी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने को तत्पर कांग्रेस 21 अक्टूबर को दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान में बेरोजगारी और खस्ता आर्थिक स्थिति का मुद्दा उठाएगी। वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान प्रमुखता से राफेल लड़ाकू विमान का मुद्दा उठाने वाली पार्टी इस मुद्दे से दूर रहेगी। जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के तत्वाधान में भाजपा के राष्ट्रवाद का जवाब कांग्रेस अर्थव्यवस्था की खस्ता हालत का मुद्दा उठाकर देगी।

आर्थिक संकट का मुद्दा उठाने के साथ ही कांग्रेस मोदी सरकार पर निशाना साधने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी चुनाव अभियान में उतारने का मन बना रही है।

पार्टी के एक नेता ने कहा, “कांग्रेस के अभियान का मुख्य केंद्र आम आदमी और उसके समक्ष रोजमर्रा की परेशानियां होंगी। इस दौरान किसानों की दुर्दशा और अर्थव्यवस्था की खस्ता हालत मुख्य मुद्दे होंगे।”

राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है, इसके बावजूद वह कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी का मानना है कि वह अधिक से अधिक मतदाताओं को आकृष्ट कर सकते हैं।

नेता ने कहा कि हालांकि उनके कार्यक्रम पर काम किया जा रहा है, वह अपने अभियान की शुरुआत 10 अक्टूबर को करेंगे और दोनों राज्यों के अधिकतर जगहों पर रोडशो और रैली को कवर करने की कोशिश करेंगे।

राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी स्टार प्रचारकों की सूची में हैं और वह भी दोनों राज्यों में रैलियां और रोडशो करेंगी।

नेता ने कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों के चलते कुछ ही रैलियों को संबोधित करेंगी। वह प्रतिदिन एक रैली को संबोधित कर सकती हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022