कांग्रेस मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी को लेकर बंगाल में करेगी रैली: जितिन प्रसाद

Follow न्यूज्ड On  

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘नबन्ना चलो’ के आह्वान के एक दिन बाद राज्य में तृणमूल के नेतृत्व वाली सरकार को टक्कर देने के लिए कांग्रेस कोलकाता में एक रैली आयोजित करने जा रही है।

यह रैली शनिवार को आयोजित होगी।

बंगाल में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी जितिन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस राज्य में लोगों के मुद्दे को अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में उठाएगी। अधीर रंजन कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

प्रसाद ने कहा, “पार्टी की शनिवार को आयोजित होने वाली रैली में मूल्य वृद्धि, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, बिजली के बढ़ते बिल पर ध्यान आकर्षित किया जाएगा, यह राज्य सरकार की विफलता के कारण है, राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।”

कांग्रेस भी राज्य में विपक्षी कार्यकतार्ओं और नेताओं के उत्पीड़न को लेकर सावधान है। भाजपा भी यह मुद्दा पिछले कुछ समय से उठा रही है।

एक ओर जहां भाजपा राज्य में ममता बनर्जी को साधने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, वहीं कांग्रेस को अपने संगठन का पुनर्गठन करना पड़ेगा।

जितिन प्रसादा ने कहा, “कांग्रेस जल्द ही राज्य समितियों की घोषणा करेगी।”

टीएमसी के साथ मौजूदा गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में खुद को मजबूत कर रही है और वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “कांग्रेस केंद्र और राज्य दोनों सरकारों से लड़ रही है। जब ब्रिटिश शासकों ने देश के किसानों पर अत्याचार किया था, कांग्रेस तब भी किसानों के साथ खड़ी थी। आज भी स्थिति अलग नहीं है, जहां भी अन्याय होता है, जहां भी उत्पीड़न होता है, कांग्रेस हमेशा उनके लिए खड़ी रहेगी।”

–आईएएनएस

 

This post was last modified on October 9, 2020 8:30 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022