कांग्रेस ने 134वां स्थापना दिवस मनाया

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली,  भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने 134वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इस दौरान कुछ प्रतिष्ठित नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया।

पार्टी ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस के पिछले 134 वर्षो के इतिहास में हम न्याय, समानता, अहिंसा, एकता, स्वतंत्रता और सबसे बढ़कर संवाद के लिए खड़े हुए। आने वाले वर्षो में भी हम इन मूल्यों को बनाए रखेंगे और अपने देश की जनता के साथ खड़े रहेंगे।”

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ केक काटकर इस दिन को मनाया।

पार्टी ने कहा कि यह अहिंसा के मूल्यों के साथ खड़ी रहेगी। एक अन्य ट्वीट में भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की कही बात को दोहराया गया, जिसमें उन्होंने कहा था, “हमारी अहिंसा का आकलन हमारी सफलता का आकलन होगा।”

एक अन्य ट्वीट में प्रतिष्ठित कवयित्री, स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस नेत्री सरोजिनी नायडू की कही बात का जिक्र किया गया जिसमें उन्होंने देश के लिए ‘प्रेम और बलिदान’ को आदर्श बताया था।

कांग्रेस की स्थापना वर्ष 1885 में एक ब्रिटिश प्रशासनिक अधिकारी एलन ऑक्टेवियन ह्यूम द्वारा की गई थी।

This post was last modified on December 28, 2018 8:52 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022