कांग्रेस ने अरुणाचल के मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)| अरुणाचल प्रदेश में विवादित स्थाई मूल-निवास प्रमाण पत्र (पीआरसी) के मुद्दे पर हिंसा के बाद विपक्षी कांग्रेस ने सोमवार को मुख्यमंत्री पेमा खांडू के इस्तीफे और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।

 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ताकम संजय ने दिल्ली से फोन पर आईएएनएस से कहा, “मुख्यमंत्री (पेमा खांडू) और उनकी मंत्रीपरिषद ने अरुणाचल प्रदेश से बाहर के छह आदिवासी समुदायों को पीआरसी देने का निर्णय लेकर प्रदेश की जनता का विश्वास खो दिया है। इसलिए उन्हें अब सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।”

राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करते हुए उन्होंने सवाल किया, “रविवार को राज्य पुलिस और सेना की गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। क्या यह राज्य में कानून-व्यवस्था का ध्वस्त होना नहीं है?”

प्रदेश सरकार ने अभी तक अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर में रविवार को हुई गोलीबारी में मरने वालों की संख्या की जानकारी नहीं दी है।

उपमुख्यमंत्री का आवास जलाने के बाद मुख्यमंत्री के आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षाबलों ने गोलीबारी का सहारा लिया था।

कांग्रेस द्वारा प्रदर्शनकारियों को भड़काने के सरकार के आरोप को खारिज करते हुए संजय ने कहा, “हमारा इस हिंसा से कोई लेना देना नहीं है। छह आदिवासी समुदायों को पीआरसी के खिलाफ स्थानीय लोगों का विरोध देखते हुए भी मुख्यमंत्री ने छह समुदायों को नव वर्ष के तोहफे के तौर पर पीआरसी की अनुमति देने की घोषणा की।”

छह समुदायों आदिवासी, मोरन, देओरी, मिसिंग, कचरी और अहोम इस पहाड़ी राज्य में, विशेषकर असम से लगने वाले चांगलांग और नामसाई जिलों में रहते हैं।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी जनता के साथ है और उनकी आवाज समझती है। इसलिए हमने स्पष्ट कर दिया है कि हमने सरकार के इस कदम का पुरजोर विरोध किया है।”

कांग्रेस ने खांडू के अतिरिक्त केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू को भी हटाने की मांग की। रिजिजू पश्चिमी अरुणाचल प्रदेश संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।

हिंसा के बाद इटानगर और नाहरलागुन में लागू किया गया अनिश्चितकालीन कर्फ्यू सोमवार को भी जारी रहा।

शुक्रवार शाम की हिंसा के बाद से इंटरनेट बंद है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022