कांग्रेस ने चुनावी प्रचार गाने के जरिए कहा – बोले बिहार, बदलें सरकार

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार चुनाव को लेकर अब सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को आकर्षित करने में जोर लगाए हुए हैं। इसी क्रम में रविवार को कांग्रेस ने अपना प्रचार गीत ”बोले बिहार, बदलें सरकार” जारी किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस गाने को यहां जारी किया।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना ‘कैंपेन सॉन्ग’ लांच किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस सोशल मीडिया की तरफ से तैयार चुनावी गीत ‘बोले बिहार बदलें सरकार’ को लांच करके कांग्रेस के चुनाव अभियान को गति दे दी है।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर, राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौड़, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, सोशल मीडिया चेयरमैन रोहन गुप्ता, बिहार कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष समीर सिंह मौजूद रहे।

इस गाने के जरिए कांग्रेस सोशल मीडिया ने 15 साल में बिहार में शिक्षा की बदहाली, बेतहाशा बेरोजगारी, बढ़ते भ्रष्टाचार, बेलगाम अपराध, महिला अत्याचार, परेशान किसान जैसे मुद्दों के जरिए सत्तारूढ़ भाजपा-जदयू सरकार पर निशाना साधा है।

अपने सोशल मीडिया सेल द्वारा तैयार इस कैंपेन सॉन्ग के जरिए कांग्रेस ने बताने की कोशिश की है कि बिहार की मांग है कि अब बदलाव हो और कांग्रेस की सरकार बने।

इस कैंपेन सांग से पहले कांग्रेस सोशल मीडिया ने ‘का किये हो’ के चर्चित अभियान के जरिए सत्तारूढ़ भाजपा-जदयू पर सवाल उठाए थे।

–आईएएनएस

एमएनपी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022