कांग्रेस ने दिल्ली की सीमाएं सील करने के लिए केजरीवाल की आलोचना की

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सोमवार को कोरोनावायरस मामले बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं को एक सप्ताह के लिए सील करने की घोषणा की कांग्रेस ने आलोचना की है। पार्टी ने फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि बाहरी लोगों को जिम्मेदार ठहराने से लड़खड़ाती स्वास्थ्य सुविधाओं की खामियों को छिपाया नहीं जा सकता।

कांग्रेस ने कहा कि यह ‘केजरीवाल का कोरोना ब्लेम गेम’ (आरोप लगाने का खेल) है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने कहा, “दिल्ली की चरमराती स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के लिए बस बाहरी लोगों को जिम्मेदार ठहरा दिया गया और सीमाओं को सील कर दिया गया। क्या अस्पतालों में भर्ती दिल्ली के कुल 2,395 मरीजों में से एम्स झज्जर (हरियाणा) में भर्ती हुए 630 लोगों के लिए सीमाओं को सील किया जाएगा, जब वे वापस लौटेंगे?”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से शुक्रवार शाम 5 बजे तक सुझाव मांगे हैं कि क्या दिल्ली सरकार के अस्पतालों को दिल्ली के निवासियों के लिए आरक्षित किया जाए।

सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अब तक उनकी सरकार दिल्ली में लोगों के समर्थन और उनके विश्वास के कारण इतना काम करने में सक्षम रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के मार्गदर्शन ने उन्हें शहर में कई महत्वपूर्ण फैसले लागू करने में मदद की है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार एक सप्ताह के लिए सीमाओं को सील कर रही है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022