कांग्रेस ने हरियाणा, पंजाब में आप संग गठबंधन की बात खारिज की

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)| कांग्रेस ने दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) के साथ हरियाणा और पंजाब में गठबंधन की बात रविवार को खारिज कर दी।

  पार्टी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आप के साथ राष्ट्रीय राजधानी में गठबंधन पर निर्णय अभी नहीं हो पाया है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, “हरियाणा या पंजाब में आप से या किसी दूसरी पार्टी से गठबंधन पर कोई बातचीत नहीं हो रही है। हम दोनों राज्यों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा जल्द करेंगे।”

सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कांग्रेस दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने पर अभी कोई निर्णय नहीं ले पाई है।

आप ने कहा है कि वह दिल्ली में कांग्रेस के साथ तभी गठबंधन करेगी, जब वह हरियाणा में भी गठबंधन को तैयार होगी और दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की उसकी मांग का समर्थन करेगी।

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ पार्टी नेताओं संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और गोपाल राय के बीच शनिवार को एक बैठक में ये दोनों शर्ते तय की गई थीं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को इस मुद्दे पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की थी।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022