कांग्रेस ने मोदी से महाराष्ट्र के किसानों संग दिवाली मनाने को कहा

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)| कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त मराठावाड़ा क्षेत्र के किसानों की परेशानी समझने के लिए इस बार दिवाली उनके साथ मनाने के लिए ‘आमंत्रित’ किया। पार्टी की जन संघर्ष यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने सोमवार को परभनी में कहा, “प्रधानमंत्री ने कल (रविवार को) अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश को हैप्पी दिवाली की शुभकामनाएं दीं, लेकिन भीषण जल संकट से जूझ रहे मराठावाड़ा के किसान प्रकाश का यह त्यौहार कैसे मनाएंगे।”

उन्होंने मोदी से राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के लिए तत्काल केंद्र से सहायता की घोषणा करने का आग्रह किया। चव्हाण ने राहत पैकेज, शुद्ध पेयजल और निर्बाध विद्युत आपूर्ति को राज्य के कृषक समुदाय के लिए दिवाली का सर्वश्रेष्ठ उपहार बताते हुए इसकी मांग की।

चह्वाण ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार के चार साल पूरे होने (31 अक्टूबर) के मौके पर पत्रकारों को साक्षात्कार देने के लिए आलोचना की और उन्हें सूखा पीड़ित क्षेत्रों में राहत कार्यो की खुद देखरेख करने के लिए कहा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “मुंबई में साक्षात्कार देने के बजाए उन्हें खुद किसानों की परेशानी सुनने के लिए मराठावाड़ा में होना चाहिए।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022