कांग्रेस ने शिवराज को सौंपी कर्ज माफी वाले 21 लाख किसानों की सूची

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 7 मई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उन 21 लाख किसानों की सूची सौंपी, जिनका कर्ज माफ करने का सरकार दावा कर रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता खुली जीपों में किसानों की सूचियां भरकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के आवास पर पहुंचे और उन्हें 21 लाख किसानों की सूचियां सौंपी। यह सूची जिला वार है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पचौरी ने यहां कहा, “राज्य में कांग्रेस सरकार ने अपने वचन पत्र में किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ करने का वादा किया था, कांग्रेस की कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनते ही कर्ज माफी की प्रक्रिया शुरू हो गई। अब तक 21 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जा चुका है। इन किसानों की सूची और पेन ड्राइव में ब्योरा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को सौंपा है।”

कांग्रेस का दावा है कि ‘जय जवान जय किसान ऋण माफी’ योजना के तहत कुल 55 लाख किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ होना है। आचार संहिता लगने के पूर्व करीब 21 लाख किसानों के कर्ज माफ हो चुके हैं, उन्हें कर्ज माफी के प्रमाण पत्र भी दिए जा चुके हैं। आचार संहिता के बाद शेष बचे किसानों के भी अपने वचन पत्र के वादे के मुताबिक, कांग्रेस सरकार कर्ज माफ करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा जो खुद को किसान हितैषी बताती है, निरंतर कर्ज माफी पर झूठ परोस कर किसानों को भ्रमित व गुमराह करने में लगी हुई है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022