कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह में आप को आमंत्रित किया

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)| कांग्रेस ने एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) को तीन हिंदी भाषी राज्यों में अपने मुख्यमंत्रियों के सोमवार के शपथ ग्रहण समारोह में रविवार को आमंत्रित किया।

 आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि वह जयपुर जाएंगे।

संजय सिंह ने आईएएनएस से कहा, “कांग्रेस ने हमारी पार्टी को आमंत्रित किया है और हमारे मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) ने मुझे पार्टी प्रतिनिधि के रूप में राजस्थान जाने के लिए अधिकृत किया है।”

केजरीवाल के विश्वासपात्र संजय सिंह ने तत्काल यह भी कहा कि कांग्रेस के इस निमंत्रण में किसी तरह की राजनीति नहीं देखी जानी चाहिए।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पार्टियां अगले लोकसभा चुनाव में दिल्ली में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को अशोक गहलोत (राजस्थान), कमलनाथ (मध्य प्रदेश), और भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़) मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इन तीनों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से सत्ता छीन ली है।

दिल्ली में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार के विपक्ष में हैं, लेकिन बहुत दिनों से कयासबाजी चल रही है कि कम से कम राष्ट्रीय राजधानी में समीकरण बदल सकते हैं।

केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा में कहा था कि आप का मुख्य लक्ष्य 2019 में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने का है, और इसके लिए गठबंधन से इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन उन्होंने यह नहीं कहा कि आप किसके साथ गठबंधन करेगी।

उल्लेखनीय है कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस का कोई सदस्य नहीं है। भाजपा के चार विधायक हैं, और बाकी सारी सीटें आप के पास हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022