कांग्रेस नेता समाजों को लड़ाने में लगे हैं : स्मृति ईरानी

Follow न्यूज्ड On  

बुरहानपुर, 22 नवंबर (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का नाम लिए बगैर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस के एक नेता आपसी भाईचारे में बंटवारा और समाज को लड़ाना चाहते हैं। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ने कहा, “कांग्रेस के एक नेता मुस्लिम भाइयों के बीच बैठकर कहते हैं कि हम हिंदुओं से निपट लेंगे। आप सिर्फ हमारे साथ हो जाइए। कांग्रेस के नेता शायद यह नहीं जानते कि हिंदुस्तान में जब एक भाई दूसरे भाई से गले मिलता है, तो वह जाति और धर्म नहीं पूछता। चिता की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर उसके साथ खड़ा रहता है और उसकी खुशियों में परिवार का हिस्सा बनकर शरीक होता है। कांग्रेस के नेता भाईचारे को बांटना चाहते हैं।”

विरोधी पार्टी के प्रति चिंता प्रकट करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस में ही बगावत के बीज बोए जा चुके हैं। जो अपना घर न संभाल पाएं, वो जनता का घर क्या खाक संभाल पाएंगे।

उन्होंने कांग्रेस द्वारा नेता घोषित न किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि इस पार्टी में इतनी हिम्मत नहीं है कि मुख्यमंत्री पद के दावेदार का नाम गिना दे। वह विकास क्या खाक करेंगे। कांग्रेस इतना ही बता दे कि उनके वहां ‘कमल’ (कमलनाथ) खिल रहा है या ‘ज्योति’ (ज्योतिरादित्य सिधिया) दमकेगी।

स्मृति ने जनता से कहा कि ऐसी कांग्रेस से क्या उम्मीद की जा सकती है, जो अपने ही खेमे में नेतृत्व का निर्णय नहीं कर सकती।

केंद्रीय मंत्री के पास मगर इस बात का जवाब नहीं है कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जनता को अपना मुख्यमंत्री चेहरा क्यों नहीं बताया था।

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “हम गरीबों के खेतों को सींचते हैं, लेकिन उनके यहां, कांग्रेस में उनके (राहुल गांधी के) जीजा किसानों की जमीन हड़पते हैं। जो जनता के सपनों को सींचती है, ऐसी भाजपा को विजयी बनाने के लिए आगे आएं और अपना आशीर्वाद देकर उसे जिताएं।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022