कांग्रेस नेताओं को सीएए के बारे में जानकारी नहीं : नड्डा

Follow न्यूज्ड On  

गुवाहाटी, 4 जनवरी (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कांग्रेस नेताओं को कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा इस कानून का विरोध ‘राष्ट्रवाद’ से प्रेरित होने के बजाय ‘राजनीति’ से प्रेरित है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ स्तर के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती देते हैं कि वह इस बारे में दस लाइन बोलकर दिखाएं।

नड्डा ने कांग्रेस नेताओं को ‘पूरी तरह अनभिज्ञ’ बताते हुए, उनके यह कहने का मजाक उड़ाया कि अधिकारी सीएए के संबंध में पासपोर्ट और आधार कार्ड मांगेंगे।

उन्होंने कहा, “आप क्या बात कर रहे हैं? यह बिल (कानून) नागरिकता देने के लिए है, लेने के लिए नहीं। आपकी नीयत में खोट है। यह आप राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर नहीं, बल्कि राजनीति से प्रेरित होकर विरोध कर रहे हैं।”

नड्डा ने कहा, “आप देश नहीं, केवल वोटबैंक देखते हो। आपके लिए वोट देश से पहले हैं। लेकिन हमारे लिए राष्ट्र सबसे पहले है। आप हर चीज में वोटबैंक क्यों देखने लगते हो?”

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने कहा, “इस खुले मंच से मैं राहुल गांधी को सीएए पर दस लाइन बोलने की चुनौती देता हूं और आप दो पंक्तियों में यह बात बताएं कि सीएए का विरोध क्यों कर रहे हैं।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022