कांग्रेस व भाजपा के मनोज तिवारी नौसेना दिवस की तस्वीरों पर हुए ट्रोल

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)| दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी को बुधवार को नौसेना दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना को बधाई देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज वाले जहाज की तस्वीर का उपयोग करने पर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। यही नहीं, कांग्रेस तो इससे भी एक कदम आगे निकल गई और उसने भारतीय नौसेना को बधाई देने के लिए जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया, उसमें अमेरिकी नौसेना का लड़ाकू समुद्री जहाज था।

बधाई संदेश के साथ तस्वीर साझा करने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग तिवारी को उनकी गलती का अहसास कराते पाए गए तो कुछ लोगों ने इसका जमकर मजाक उड़ाया।

एक ट्विटर यूजर ने बॉलीवुड की एक लोकप्रिय फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से एक मेमे साझा किया, जिसमें लिखा था, “तुम्हारी एक गलती से कितना तमाशा होगा, इसका अंदाजा नहीं है तुम्हें।”

जयपाल सिंह के नाम से एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, “नौसेना भारतीय है, लेकिन झंडा अमेरिका का है?” इस पर एक अन्य व्यक्ति जूड डेविड ने पूछा, “भारत ने अपना झंडा कब बदला?”

लोगों द्वारा ट्रोल करने के बाद तिवारी दावा करते हुए अपने ट्वीट के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने दावा किया कि यह भारतीय और अमेरिकी नौसेना के बीच एक संयुक्त नौसेना अभ्यास है।

उन्होंने कहा, “यह भारतीय रक्षक वेबसाइट से लिया गया है। इससे शर्मिदा होने की कोई जरूरत नहीं है।”

आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल होने वाले नेता कपिल मिश्रा तिवारी के समर्थन में कूद पड़े। उन्होंने ट्वीट किया, “कुछ लोग यह बता रहे हैं कि ये अमेरिकी नौसेना के जहाज हैं। ये भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट से ली गई भारत-अमेरिकी नौसेना की संयुक्त अभ्यास की तस्वीरें हैं। भारत का आईएनएस राणा अमेरिकी जहाज से आगे हैं।”

कांग्रेस ने न केवल अपने आधिकारिक हैंडल से अमेरिकी नौसेना के जहाज की एक पूरी तस्वीर को ट्वीट किया, बल्कि इसके नेता जी. परमेश्वर और नीरज कुंदन ने भी नौसेना दिवस के अवसर पर अमेरिकी नौसेना के जहाज वाला फोटो ही उपयोग किया।

कांग्रेस को हालांकि जल्द ही अपनी गलती का अहसास हो गया और उसने सही तस्वीर के साथ एक नई पोस्ट साझा की और पहले की गई पोस्ट को हटा दिया।

ताजा ट्वीट पोस्ट करने के बाद भी कांग्रेस को उसके पहले ट्वीट के स्क्रीनशॉट के साथ ट्रोल किया गया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022