कैबिनेट सचिव पी.के.सिन्हा को 3 महीने का विस्तार

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा को शुक्रवार को तीन महीने का सेवा विस्तार दे दिया। सिन्हा अब पद पर 12 सितंबर, 2019 तक बने रहेंगे।

 एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 12 जून, 2019 के बाद या अगले आदेश तक उनकी सेवा में तीन महीने के विस्तार को मंजूरी दी है।

इससे पहले उन्हें 12 जून, 2019 तक दो विस्तार दिए गए हैं। सिन्हा को 2014 में दो साल के लिए नियुक्त किया गया था। उन्हें पहला विस्तार 2017 में दिया गया और 2018 में दूसरा विस्तार मिला। सिन्हा को यह तीसरा विस्तार मिला है।

प्रदीप कुमार सिन्हा 1977 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 2015 में अजीत सेठ की जगह ली थी।

उन्होंने बिजली व जहाजरानी मंत्रालय में सचिव के तौर पर सेवाएं दी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022