दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: कालकाजी विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Kalkaji Assembly seat

Follow न्यूज्ड On  

Kalkaji Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। कालकाजी विधानसभा सीट (Kalkaji Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट दक्षिणी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के अवतार सिंह कालकाजी ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी हरमीत सिंह कालका को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक अवतार सिंह कालकाजी का टिकट काटकर आतिशी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने धर्मवीर सिंह को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने शिवानी चोपड़ा पर दांव आजमाया है।

कालकाजी विधानसभा सीट (Kalkaji Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का कालकाजी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Kalkaji seat) दक्षिण दिल्‍ली जिले का इलाका है। मुगलशासक शाह आलम के दूसरे बेटे अकबर शाह के शासनकाल में इस क्षेत्र का विकास कराया गया। इस दौरान यहां पर मां काली का मंदिर भी अस्तित्‍व में आया। मान्‍यता है कि कालकाजी मंदिर में देवी की मूर्ति प्रकट हुई है। ऐसे में यहां पर बड़े पैमाने पर हिंदू भक्‍त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेट्रो लाइन से जुड़ा यह क्षेत्र मोबाइल, लैपटॉप समेत गैजेट्स का बाजार कहे जाने वाले नेहरू प्‍लेस से सटा हुआ बसा है। इस इलाके में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र कमल मंदिर यानी लोटस टैंपल भी बना हुआ है।

कालकाजी विधानसभा सीट पर साल 1972 में हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के वीपी सिंह विधायक चुने गए। इस सीट पर कांग्रेस ने लगतार 4 बार जबकि कुल 5 बार जीत हासिल की है। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के अवतार सिंह कालकाजी विधायक हैं।

कालकाजी विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 164319 है, जिनमें पुरुष मतदाता 92072 और महिला मतदाता 72236 हैं। पिछले चुनाव में 64.85 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

कालकाजी विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

अवतार सिंह कालकाजी, आप – 55104
हरमीत सिंह कालका, बीजेपी – 35335

हार का अंतर – 19769

कालकाजी विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – आतिशी
BJP – धर्मवीर सिंह
Congress – शिवानी चोपड़ा

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

This post was last modified on February 2, 2020 11:20 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022