दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: करावल नगर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Karawal Nagr Assembly seat

Follow न्यूज्ड On  

Karawal Nagar Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। करावल नगर विधानसभा सीट ( Karawal Nagar Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट उत्‍तर पूर्व दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के कपिल मिश्रा ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में करावल नगर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने दुर्गेश पाठक को चुनावी मैदान में उतारा है। मौजूदा विधायक कपिल मिश्रा अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं और मॉडल टाउन से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, BJP ने मोहन सिंह बिष्ट को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने अरविंद सिंह पर दांव आजमाया है।

करावल नगर विधानसभा सीट (Karawal Nagar Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का करावल नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Karawal Nagar seat) उत्‍तर पूर्व दिल्ली का हिस्सा है। 1993 में इस विधानसभा सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा के रामपाल ने कांग्रेस के कल्‍याण सिंह को हराया था। इसके बाद बीजेपी ने इस सीट पर लगातार 5 चुनावों में जीत हासिल की। भाजपा के दिग्‍गज नेता मोहन सिंह बिष्ट इस सीट से 5 बार लगातार विधायक रहे। 2015 के चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के कपिल मिश्रा ने जीत हासिल की। हालाँकि, कपिल मिश्रा ने अब बीजेपी ज्वाइन कर लिया है और इस सीट को छोड़कर मॉडल टाउन से चुनाव लड़ रहे हैं।

करावल नगर विधानसभा सीट उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा से कुछ ही दूरी पर बसा यह इलाका शहीद भगत सिंह कॉलोनी के लिए भी जाना जाता है। मुगलकाल के दौरान यह क्षेत्र एक छोटा सा गांव हुआ करता था, जिसे दिल्‍ली सरकार ने विकसित कराया और बाद में यह दिल्‍ली का आधुनिक सुविधायुक्‍त क्षेत्र बन गया। इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर घरेलू सामान, रेडीमेड कपड़े, फुटवियर समेत विभिन्‍न प्रकार के सामान का थोक और फुटकर बाजार भी हैं।

करावल नगर विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 243774 है, जिनमें पुरुष मतदाता 138880 और महिला मतदाता 104878 हैं। पिछले चुनाव में 69.83 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

करावल नगर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

कपिल मिश्रा, आप – 101865
मोहन सिंह बिष्ट, बीजेपी – 57434

हार का अंतर – 44431

करावल नगर विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – संजीव झा
BJP – मोहन सिंह बिष्ट
Congress – अरविंद सिंह

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

This post was last modified on January 23, 2020 4:53 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022