कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा मदनगोपाल नायक का कोरोना संक्रमण से निधन

Follow न्यूज्ड On  

कलबुर्गी। कर्नाटक के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता राजा मदनगोपाल नायक का कोविड-19 से संक्रमित थे। राज्य के उत्तरी क्षेत्र कलबुर्गी स्थित एक नामचीन अस्पताल में निधन हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी मंगलवार को दी। नायक 70 वर्ष के थे।

कलबुर्गी जिला स्वास्थ्य अधिकारी के.एस. मल्लिकार्जुन ने आईएएनएस को फोन पर बताया, “नायक का कोरोनावायरस के कारण सोमवार को ईएसआई अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें इस अस्पताल में 23 जुलाई को भर्ती कराया गया था। वह यादिगीर जिले के निकट स्थित अपने पैतृक स्थान (सुरपुर) से यहां इलाज के लिए आए थे।”

कलबुर्गी बेंगलुरु से लगभग 630 किलोमीटर उत्तर में है। नायक साल 1992-94 के दौरान वीरप्पा मोइली के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार में मंत्री थे। वह न्यूमोनिया और हृदयरोग से भी पीड़ित थे। वह राज्य के पहले राजनेता हैं, जिनका कोविड-19 से निधन हुआ है।

अधिकारी ने याद किया, “नायक यहां जैसे ही भर्ती हुए, उनके स्वैब का नमूना जांच के लिए ले जाया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई, इसके बाद से कोविड के लक्षणों के मुताबिक उनका इलाज चल रहा था।”

पार्टी के कद्दावर नेता नायक को कांग्रेस ने जब टिकट देने से इनकार कर दिया था, तब वह क्षेत्रीय पार्टी जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) में शामिल हो गए थे। वह साल 1994 और 1999 के विधानसभा चुनाव सुरपुर से जीते थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए। अप्रैल 2013 का विधानसभा चुनाव वह कांग्रेस के राजा वेंकटप्पा से हार गए थे। इसके बाद वह फिर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। नायक के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022