Karnataka: विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर SL Dharmegowda का रेलवे ट्रैक पर शव हुआ बरामद

Follow न्यूज्ड On  

Karnataka: कर्नाटक के चिकमंगलूर में राज्य की विधानपरिषद के डिप्टी स्पीकर एस.एल. धर्मेगौड़ा का शव मिला है। यहां कदूर के पास रेलवे ट्रैक पर पुलिस को उनका शव बरामद हुआ है, साथ ही एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस अभी इस मामले की जांच में जुटी हुई है और अभी तक सुसाइड की पुष्टि नहीं की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, JDS नेता एस.एल. धर्मेगौड़ा का शव बीती रात करीब दो बजे मिला। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पार्टी की ओर से उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया गया। इस घटना को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा ने दुख व्यक्त किया है।


देवगौड़ा ने कहा कि ये दुख और हैरान करने वाली बात है कि डिप्टी चेयरमैन ने सुसाइड कर लिया है। वह एक शानदार इंसान थे, उनकी मौत राज्य के लिए बड़ा नुकसान है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

आपको बता दें कि अभी हाल ही में एस.एल. धर्मेगौड़ा काफी सुर्खियों में भी आए थे। जब सदन में विधान परिषद के सेशन के दौरान उन्हें स्पीकर की कुर्सी से हटा दिया गया था। कांग्रेस के सदस्यों ने जबरन उन्हें स्पीकर की कुर्सी से हटाया था।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022