Karwa Chauth 2020: करवा चौथ के दिन राशि के हिसाब से पहनें साड़ी, होगा शुभ

Follow न्यूज्ड On  

Karwa Chauth 2020: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत होता है। इस साल करवा चौथ 4 नवंबर को पड़ रहा है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को पूजा और चांद को देखकर व्रत खोला जाता है।

व्रत रखने वाली स्त्रियां करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार करती हैं। महिलाओं के लिए इस दिन लाल रंग के वस्त्र या साड़ी पहनना शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो करवा चौथ पर व्रती स्त्रियों के राशि के हिसाब से भी वस्त्र धारण कर पूजन करने से उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होती है। जानें अपने राशि के हिसाब से पहनें किस रंग की साड़ी।

मेष राशि – गहरा लाल रंग
वृष राशि – पीला रंग
मिथुन राशि – हरा रंग
कर्क राशि – गुलाबी रंग
सिंह राशि – लाल रंग
कन्या राशि – हरी धारियों वाला वस्त्र या साड़ी
तुला राशि – सफेद कढ़ाई वाली गुलाबी अथवा पीली साड़ी
वृश्चिक राशि – प्लेन साड़ी
धनु राशि – हल्के पीले रंग के आउटफिट
मकर राशि – कथई रंग का वस्त्र
कुम्भ राशि – मैरून रंग
मीन राशि – पीली साड़ी या आउटफिट

Karwa Chauth 2020: शुभ मुहूर्त

संध्या पूजा का शुभ मुहूर्त 4 नवंबर (बुधवार)- शाम 05 बजकर 34 मिनट से शाम 06 बजकर 52 मिनट तक। कहा जा रहा है कि चंद्रोदय शाम 7 बजकर 57 मिनट पर होगा।

Karwa Chauth 2020: व्रत सामग्री

चंदन, शहद, अगरबत्ती, पुष्प, कच्चा दूध, शक्कर, शुद्ध घी, दही, मिठाई, गंगाजल, अक्षत (चावल), सिंदूर, मेहंदी, महावर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन, दीपक, रुई, कपूर, गेहूं, शक्कर का बूरा, हल्दी, जल का लोटा, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, चलनी, आठ पूरियों की अठावरी, हलुआ और दक्षिणा (दान) के लिए पैसे आदि।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022