कड़े लॉकडाउन के बाद वी शेप में आर्थिक रिकवरी : आर्थिक सर्वे

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए भारत में समय पर और कड़े राष्ट्रव्यापी बंद (लॉकडाउन) ने वी शेप यानी तेज रिकवरी के साथ आर्थिक सुधार का नेतृत्व किया है। आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 में यह दावा किया गया है।

यह दस्तावेज शुक्रवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्तुत किया।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि महामारी के साथ समय से निपटने के बाद लंबी अवधि के लिए आर्थिक मोर्चे पर रिकवरी के लिए आक्रामक कदम उठाए गए।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारत ने कोविड-19 के प्रसार की गति पर अंकुश लगाने के लिए मार्च के अंत से लेकर मई तक कड़े लॉकडाउन को लागू किया। पूरे दो महीनों के लिए अर्थव्यवस्था में आए एक ठहराव के बाद पिछले वर्ष की तिमाही की तुलना में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का आकार 23.9 प्रति घट गया।

सर्वेक्षण के अनुसार, जून 2020 के बाद से क्रमिक अनलॉक के बाद देश ने वी आकार की रिकवरी (तेजी से बढ़ना) का अनुभव किया है।

वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति वी. सुब्रमण्यन द्वारा तैयार किए गए दस्तावेज में इसके अलावा कहा गया है कि संक्रमण की दूसरी लहर से बचने के दौरान वी शेप के आर्थिक सुधार ने भारत को अद्वितीय सिंक्रनाइज वैश्विक मंदी में सुई जेनेरिस यानी यूनीक मामला बनाया है।

आर्थिक सर्वेक्षण दस्तावेज में कहा गया है कि वैश्विक महामारी से उत्पन्न आर्थिक मार के बावजूद भारत में स्थिर मुद्रा, आरामदायक चालू खाते (कंफर्टेबल करंट अकाउंट) और विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में उत्साहजनक संकेतों के साथ स्थिर वृहद आर्थिक स्थिति (स्टेबल मैक्रो इकनॉमिक्स) के साथ एक वी-आकार की रिकवरी देखने को मिल रही है।

दस्तावेज में महामारी की शुरूआत में अपनाए जाने वाले निवारक उपायों को कारगर बताया है।

–आईएएनएस

एकेके-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022