केआईवाईजी (हॉकी) : हरियाणा की लड़कियों ने जीता अंडर-17 खिताब

Follow न्यूज्ड On  

पुणे, 19 जनवरी (आईएएनएस)| हरियाणा की लड़कियों की अंडर-17 हॉकी टीम ने शनिवार को यहां झारखंड को मात देकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी)-2019 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एक रोमांचक फाइनल में हरियाणा की टीम ने झारखंड के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की। कांस्य पदक के लिए हुए एक अन्य मैच में ओडिशा ने पंजाब को 3-2 से मात दी।

हरियाणा और झारखंड ने मैच की आक्रामक शुरुआत की लेकिन पहला गोल तीसरे क्वार्टर में हुआ। हरियाणा ने मुकाबले का पहल गोल 34वें मिनट में दागा और तीन मिनट बाद उसने 2-0 की बढ़त बना ली।

झारखंड ने वापसी करने के बहुत प्रयास किए लेकिन वे केवल एक ही गोल कर पाए। यह गोल 60वें मिनट में हुआ और उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

कांस्य पदक के लिए खेला गया मुकाबला भी रोमांचक रहा। ओडिशा ने तीनों गोल पहले क्वार्टर में ही कर दिए। चौथे, छठे और 13वें मिनट में ओडिशा के खिलाड़ियों ने गोल किए।

पंजाब की टीम ने पहला गोल 15वें मिनट में किया। उसने 53वें मिनट में भी गोल किया लेकिन मैच बचाने में कामयाब नहीं हो पाई।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022