केआईवाईजी (निशानेबाजी) : धनुश ने जूनियर विश्व विजेता को हराकर जीता स्वर्ण

Follow न्यूज्ड On  

पुणे, 11 जनवरी (आईएएनएस)| तेलंगाना के धनुष श्रीकांत ने दो बार के जूनियर विश्व कप विजेता अर्जुन बबुता को हराकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी)-2019 के तीसरे दिन शुक्रवार को पुरुषों के अंडर-21 वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। धनुष क्वालिफिकेशन में 629.7 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान पर थे। उन्होंने फाइनल में 248.9 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। गोवा के यश योगेश ने 247.6 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

पंजाब के अर्जुन क्वालिफिकेशन और फाइनल में तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने फाइनल में 225.6 का स्कोर किया।

अंडर-17 वर्ग में मध्य प्रदेश के अविनाश यादव ने 250.9 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राजस्थान के दिव्यांश सिंह (250.7) को रजत और राजस्थान के ही यशवर्धन (228.1) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022