केजरीवाल को चुटकी में रगड़ देंगे पूर्वाचली : मनोज तिवारी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)| दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि जिन पूर्वाचलियों ने केजरीवाल को सत्ता दिलाई, वही उन्हें आठ फरवरी को चुटकी में रगड़ देंगे। मनोज तिवारी ने संसद भवन परिसर में आईएएनएस से बातचीत में कहा, “जिन पूर्वाचल वासियों ने पिछली बार केजरीवाल को सत्ता दिलाई, वही इस बार आठ फरवरी को उन्हें चुटकी में रगड़ देंगे। जो पूर्वाचली 500 रुपये का टिकट लेकर आए हैं, वही पांच रुपये का टिकट लेकर उन्हें पार्सल कर देंगे।”

शाहीन बाग में प्रदर्शन के मुद्दे पर तिवारी ने कहा, “शाहीन बाग में हिंसा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने करवाई। वहां क्या नारे लगे.. प्रधानमंत्री को गोली मार दो, अमित शाह को गोली मार दो, हिंदुओं की कब्र बना दो, जिन्ना वाली आजादी दे दो। तो अब फैसला दिल्ली करेगी।”

उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कम से कम 45 सीटें मिलेंगी।

मनोज तिवारी ने वर्ष अक्टूबर 2013 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और नवंबर 2016 में उन्हें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उनके अध्यक्ष बनने के बाद हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली में परचम लहराया था और वह खुद उत्तर पूर्वी दिल्ली से दूसरी बार लोकसभा में पहुंचे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की दिग्गज नेता और तीन कार्यकाल तक मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को हराया था।

भाजपा ने उन्हें दिल्ली की कमान यहां रह रहे करीब 30 लाख पूर्वांचलियों को अपने पाले में करने के इरादे से दी थी। दिल्ली में करीब 15 सीटें ऐसी हैं, जहां पूर्वाचली निर्णायक भूमिका में हैं।

राजनीति में कदम रखने से पूर्व तिवारी भोजपुरी फिल्म और संगीत जगत का जाना माना चेहरा रहे हैं। उन्होंने भोजपुरी-हिंदी की करीब 75 फिल्मों में काम किया है और करीब चार हजार गाने गाए हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022