केंद्र के 40 हजार करोड़ रुपये के लिए फडणवीस को बनाया गया था मुख्यमंत्री : भाजपा सांसद

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)| कर्नाटक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने चौंकाने वाला बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री केंद्र के 40,000 करोड़ रुपये का दुरुपयोग होने से रोकने के लिए बनाया गया था। हेगड़े का दावा अगर सही है, जिसकी अभी पुष्टि होनी है, तो इस पर सवाल उठेगा कि यह कैसा पैसा था और फडणवीस ने दो दिनों में इसे कैसे ट्रांसफर कर दिया। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार को कुछ आदेश देने पड़े होंगे। अनंत हेगड़े को हालांकि विभिन्न मुद्दों पर विवादित बयान देने के लिए जाना जाता है।

उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने से कुछ दिन पहले फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में और राकांपा के अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

फडणवीस के पास बहुमत नहीं था इसके बावजूद वह मुख्यमंत्री बने और कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से भाजपा सांसद हेगड़े ने सप्ताहांत में कहा कि इस धनराशि का शिवसेना की अगुआई वाला विपक्षी गठबंधन दुरुपयोग करता।

हेगड़े ने दावा किया कि फडणवीस को यह राशि निकालने में सिर्फ 15 घंटे लगे। मीडिया रपटों के अनुसार हेगड़े ने दावा किया कि यह पूरी राशि केंद्र सरकार के पास वापस पहुंच गई।

हेगड़े ने दावा किया कि भाजपा ने यह राशि बचाने के लिए पूरा नाटक किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जानती थी कि महाराष्ट्र में उसके पास बहुमत नहीं है, लेकिन यह सबकुछ केंद्र की राशि को बचाने के लिए किया गया। इस दावे की हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022