केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजीजू बोले, फिट इंडिया राष्ट्रव्यापी अभियान

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 18 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री किरण रिजीजू ने कहा है फिट इंडिया मूवमेंट एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों को अपने रोजमर्रा के जीवन में शारीरिक गतिविधियों और खेलों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

केंद्रीय खेल मंत्री रिजीजू ने खेलो इंडिया की दूसरी सामान्य परिषद की बैठक वर्चुअल माध्यम से की, इसमें मध्य प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी शामिल हुईं।

मंत्री किरण रिजीजू ने फिट इंडिया मूवमेंट को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करने पर बल देते हुए कहा फिट इंडिया मूवमेंट एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों को अपने रोजमर्रा के जीवन में शारीरिक गतिविधियों और खेलों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। फिट इंडिया खेलो इंडिया के सामान्तर है।

रिजीजू ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए गए खेलों इंडिया यूथ तथा यूनिवर्सिटी गेम्स से हमें खेल प्रतिभाओं को चिन्हित करने में मदद मिली है। सभी राज्य खलो इंडिया गेम्स का आयोजन कर अपने राज्यों में छिपी खेल प्रतिभाओं को तराशें।

खेल मंत्री सिंधिया ने केंद्रीय खेल मंत्री से आग्रह किया कि वे मध्यप्रदेश में संचालित विभिन्न अकादमियों का जायजा लें और निमार्णाधीन मार्शल आर्ट अकादमी का शुभारंभ भी करें। रिजीजू ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि मार्च माह के अंत तक वे मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे।

–आईएएनएस

एसएनपी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022