केंद्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े पर्यटन स्थलों के विकास पर दिया जोर

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश में स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े पर्यटन स्थलों के विकास पर जोर दिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पर्यटन मंत्रालय को सुझाव देते हुए कहा कि वर्ष 2022 में देश आजादी की 75 वीं सालगिरह मनाएगा। ऐसे में हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता से जुड़े और अधिक पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए काम करना चाहिए।

पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ ‘पर्यटन और ग्रामीण विकास’ पर आयोजित एक वर्चुअल मीटिंग में हिस्सा लेते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने इस सेक्टर के विकास की असीम संभावनाएं बताईं। उन्होंने पर्यटन मंत्रालय की नई पहल ‘देखो अपना देश’ के लिए मंत्रालय की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से स्थानीय विरासत और पर्यटन स्थलों को बढ़ावा और प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने भारत की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और प्राचीन वास्तु चमत्कारों के बारे में बताया कि इससे पर्यटन उद्योग के विकास के लिए काफी गुंजाइश है। दुनिया को एक वैश्विक गांव बनाने में इंटरनेट की भूमिका के बारे में बात करते हुए प्रधान ने भारत को वैश्विक पर्यटक केंद्र के रूप में मजबूती से स्थापित करने के लिए प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग करने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पर्यटन उद्योग में रोजगार के नए अवसरों के सृजन और ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवाओं के सशक्तीकरण की अभूतपूर्व क्षमता है। देश के हर जिले में लोगों को बताने के लिए ऐतिहासिक कहानियां हैं। इससे जुड़े स्थलों का विकास करने पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

–आईएएनएस

एनएनएम/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022