केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के दिल की सर्जरी हुई, चिराग ने दी जानकारी

Follow न्यूज्ड On  

दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के दिल की सर्जरी हुई है। यह जानकारी उनके पुत्र और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को एक ट्वीट के जरिए दी। राम विलास पासवान की सर्जरी को लेकर ही शनिवार की शाम लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक टल गई थी।

लोजपा संरक्षक राम विलास पासवान के अस्पताल में भर्ती होने और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में टिकट बंटवारे को लेकर पेंच फंसने से लोजपा पर दोहरा संकट बना हुआ है।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान एक महीने से ज्यादा समय से अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार की रात उनके दिल की सर्जरी की गई, जिसकी जानकारी चिराग पासवान ने दी है।

चिराग ने ट्वीट में लिखा, ”पिछले कई दिनो से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल शाम अचानक उत्पन हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा। जरूरत पड़ने पर सम्भवत: कुछ हफ्तों बाद एक और ऑपरेशन करना पड़े। संकट की इस घड़ी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”

केंद्रीय मंत्री पासवान की बाईपास सर्जरी पहले ही हो चुकी है। सूत्र बताते हैं कि उनको देखने के लिए शनिवार को चेन्नई से भी एक डॉक्टर आए थे।

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सीटों के बंटवारे को लेकर राजग में अभी तक तस्वीर स्पष्ट नहीं है। उधर, लोजपा संस्थापक और केंद्र सरकार में वरिष्ठ मंत्री राम विलास पासवान के अस्पताल में भर्ती होने से चिराग पासवान को पार्टी के कामकाज के साथ-साथ अस्पताल का भी चक्कर काटना पड़ता है।

–आईएएनएस

पीएमजे-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022