केरल : विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशियों की भाजपा की सूची में कुम्मनम नहीं

Follow न्यूज्ड On  

 तिरुवनंतपुरम, 29 सितम्बर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उपचुनाव के लिए रविवार को जारी उम्मीदवारों की सूची में कुम्मनम राजशेखरन का नाम नहीं है।

  राजशेखरन, केरल में भाजपा के लोकप्रिय चेहरों में से हैं। राजशेखरन हाल के लोकसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार थे। उन्होंने मिजोरम के राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। राजशेखरन कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर से 1,00,000 मतों से पीछे रहे थे। उन्होंने वाम मोर्चा उम्मीदवार को तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया था।

राजशेखरन को राज्य की राजधानी के वट्टियोरकोवू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के संकेत दिए गए थे। इस सीट से उन्होंने 2016 में चुनाव लड़ा था। इस सीट पर कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन ने जीत हासिल की। इस चुनाव में भी उन्होंने वाम मोर्चा प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर धकेल कर खुद दूसरा स्थान हासिल किया था।

21 अक्टूबर को केरल की पांच विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होंगे। ये सीटें यूडीएफ के तीन मौजूदा विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई हैं। इन विधायकों में के.मुरलीधरन (वट्टियोरकावू), हिबी इडेन (एर्नाकुलम) व अडूर प्रकाश (कोन्नि), जिन्होंने क्रमश: वडकारा, एर्नाकुलम व अत्तिगल लोकसभा सीटों पर इस साल मई में जीत दर्ज की।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता ए.एम. आरिफ ने अलप्पुझा लोकसभा सीट से जीत दर्ज की और अरूर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से इस्तीफा दिया।

पांचवा उप चुनाव इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग नेता पी.बी.अब्दुल रजाक के बीते साल निधन होने के कारण हो रहा है। उन्होंने विधानसभा में मंजेश्वरम का प्रतिनिधित्व किया। इस सीट पर उप चुनाव में देरी एक चुनाव याचिका की वजह से हुई, जिसे भाजपा उम्मीदवार के.सुरेंद्रन ने 2016 में दायर किया था।

सुरेंद्रन मंजेश्वरम विधानसभा सीट सिर्फ 89 वोट से हार गए थे। इस बार उन्हें कोन्नि विधानसभा क्षेत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। भाजपा ने सी.जी.राजगोपाल को एर्नाकुलम, के.प्रकाश बाबू को अरूर व रवीश तांत्रि कुंतर को मंजेश्वरम सीट से उम्मीदवार बनाया है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022