खेल जगत ने माराडोना के निधन पर जताया दुख

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। खेल जगत ने महान फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के निधन पर शोक व्यक्त किया है जिनका बुधवार को 60 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

माराडोना की कप्तानी में ही अर्जेटीना ने 1986 में फीफा विश्व कप जीता था। उन्हें दुनिया के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में गिना जाता है।

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा ने ट्वीट किया, एक महान खिलाड़ी के निधन की दुख भरी खबर। वह इंसान जिसने एक युग का नए आयाम दिए और विश्व के कई लोगों को प्रेरित किया।

पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियन मुक्केबाज माइक टायसन ने लिखा, द हैंड ऑफ गॉड, माराडोना हमें छोड़कर चले गए। 86 में हम दोनों ने अपनी-अपनी चैम्पियनशिप जीती थीं। वह लोग हम दोनों की तुलना करते थे। वह मेरे हीरो और दोस्त थे। मैं उनका बहुत सम्मान करता था। उनकी बहुत याद आएगी।

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस. लक्ष्मण ने लिखा, खेल के महान सपूत, डिएगो माराडोना का निधन, विश्व खेल जगत के लिए काफी दुखी दिन। उनके परिवार, दोस्तो, शुभचिंतकों को सांत्वना।

वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक। माराडोना के निधन की खबर सुनकर दुख पहुंचा। उनके परिवार को सांत्वाना।

इंग्लैंड के महान फुटबाल खिलाड़ी डेविड बैकहम ने इंस्टाग्राम पर माराडोना की फोटो डाली और लिखा, अर्जेटीना के लिए दुखी दिन और फुटबाल के लिए दुखी दिन। वो इंसान जिसने जुनून, भावना के साथ खेल खेला और वह एक जीनियस से कम नहीं था। मैं डिएगो से मिलकर काफी खुश था। हम सभी उन्हें याद करेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रयान लारा ने इंस्टग्राम पर लिखा, मैं 80 के दशक में फुटबाल को देखते हुए बड़ा हुआ हूं और सिर्फ एक इंसान था जिसने मुझे अभिभूत कर दिया था और वह थे महान डिएगो माराडोना। हम सभी के लिए दुखी दिन। आप सर्वश्रेष्ठ थे।

–आईएएनएस

एकेयू/जेएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022