खरगोन की सूत मिल में घुसा तेंदुआ, एक कर्मचारी घायल

Follow न्यूज्ड On  

खरगोन, 28 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद में एक सूत मिल में गुरुवार की सुबह तेंदुआ घुस गया और उसने एक कर्मचारी पर हमला बोल दिया। तेंदुए की तलाश में वन विभाग और पुलिस अमला जुटा हुआ है, मगर उसका पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार सनावद की अवंती सूत मिल में गुरुवार की सुबह लगभग चार बजे अचानक एक तेंदुआ घुस गया और उसने वहां एक कर्मचारी पर हमला बोल दिया। इसके बाद पूरी सूत मिल में हडकंप मच गया और कर्मचारी इधर से उधर भागने लगे।

सूत मिल प्रबंधक धर्मेद्र मित्तल ने संवाददाताओं को बताया है कि, गुरुवार को सुबह लगभग चार बजे तेंदुआ मिल परिसर के पिछले हिस्से से दाखिल हुआ और उसने कर्मचारी कैलाश गणपति पर हमला बोल दिया। वहीं एक अन्य कर्मचारी भगदड़ में घायल हुआ है।

सूत मिल में तेंदुआ होने की सूचना पर वन विभाग और पुलिस महकमे का दस्ता मौके पर है और तेंदुए की तलाश जारी है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022