खुली बस में प्रशंसकों के साथ जश्न मनाएगी मुंबई टीम

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)| रिकॉर्ड चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम अब वापस मुंबई पहुंचने पर फैंस के साथ इसकी खुशियां मनाएंगी।

 टीम सोमवार शाम को वापस मुंबई पहुंचने पर एंटिलिया से खुले बस में पेडर रोड और मरीन ड्राइव होते हुए नरीमन प्वाइंट स्थित होटल ट्राइडेंट तक जाएगी।

टीम के खिलाड़ी करीब छह किलोमीटर तक खिताबी जीत का जश्न मनाते हुए जाएंगे और इस दौरान वे प्रशंसकों से हाथ भी मिलाते नजर आएंगे।

मुंबई इंडियंस ने रविवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया।

चेन्नई के गेंदबाजों ने मुंबई को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 149 रनों पर रोक दिया था। लेकिन इसके बाद वह निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी।

चेन्नई के लिए शेन वाटसन ने 59 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022