Kirron Kher Blood Cancer: पत्नी किरण के ब्लड कैंसर पीड़ित होने पर बोले अनुपम खेर- वो फाइटर हैं

Follow न्यूज्ड On  

Kirron Kher Blood Cancer: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सांसद किरण खेर (MP Kiran Kher) के कैंसर पीड़ित होने की खबरें बॉलीवुड के गलियारों में तेजी से फैल रही हैं। ऐसे में अब एक्टर और किरण के पति अनुपम खेर ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। अनुपम और उनके बेटे सिकंदर खेर (Sikander Kher) ने किरण खेर की बीमारी को लेकर बयान जारी किया है। इस बयान में अनुपम (Anupam) ने पत्नी को फाइटर बताया है।

सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए अनुपम खेर लिखते हैं, ”अफवाहें लोगों को परेशान ना करें इसलिए मैं और सिकंदर सभी को बताना चाहते हैं कि किरण मल्टीपल माइलोमा से पीड़ित पाई गई हैं, जो कि एक तरह का ब्लड कैंसर है। वह फिलहाल अपना इलाज करवा रही हैं और हमें पता है कि वह इससे पहले से ज्यादा ताकतवर होकर बाहर निकलेंगी। ‘

उन्होंने आगे लिखा, ”हम इस बात से खुश हैं कि उनकी देखरेख बढ़िया डॉक्टर्स की टीम कर रही है। वह हमेशा से फाइटर रही हैं और हमेशा डटकर चीजों का सामना करती आई हैं। वह सभी को प्यार देती हैं इसीलिए उनके इतने चाहनेवाले हैं। तो उन्हें अपना प्यार देते रहिए, उनके लिए दुआ करिए और उन्हें अपने जहन में हमेशा रखिए।

बीजेपी अध्यक्ष ने किया था खुलासा

बता दें कि बुधवार को एक स्पेशल कॉन्फरेंस में बीजेपी के अध्यक्ष अरुण सूद ने किरण खेर की लम्बी गैरमौजूदगी के बारे में बात की थी। किरण पिछले काफी समय से चंडीगढ़ से गायब हैं, ऐसा इल्जाम कांग्रेस ने उनपर लगाया था। ऐसे में सूद ने सामने आकर बताया कि किरण चंडीगढ़ में पिछले साला दिसंबर तक थीं।

उन्होंने खुलासा किया कि नवंबर में किरण खेर के हाथ में चोट लगने की वजह से वह अस्पताल गई थीं, जहां उन्हें अपने कैंसर पीड़ित होने का पता चला। इसके बाद इलाज के लिए दिसंबर में उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया था। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चला। अब वह अस्पताल में भर्ती तो नहीं हैं लेकिन रोज इलाज के लिए जा जरूर रही हैं।

This post was last modified on April 1, 2021 1:07 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022