किसान आंदोलन: गुरनाम सिंह से मतभेद का पटाक्षेप, कल बैठक में लेंगे हिस्सा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले चल रहे किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के किसान नेता गुरुनाम सिंह चढ़ूनी द्वारा राजनीतिक दलों के साथ बैठक को लेकर उपजे मतभेद का सोमवार को पटाक्षेप हो गया, जिसके बाद मंगलवार को सरकार के साथ होने जा रही 10वें दौर की वार्ता में वह भी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी मोर्चा में शामिल एक किसान नेता ने दी।

वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है मोर्चा की समन्वय समिति ने गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा कल (रविवार) अनेक राजनैतिक दलों के साथ की गई बैठक से जुड़े विवाद पर चर्चा की।

मोर्चा ने कहा, गुरनाम सिंह ने समिति के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए लिख कर बताया कि कल की बैठक उन्होंने अपनी निजी हैसियत में बुलाई थी। इस बैठक का सयुंक्त किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं है। यह एहसास करते हुए उन्होंने समिति को भरोसा दिलाया कि वो इस आंदोलन के दौरान भविष्य में किसी राजनैतिक बैठक में नहीं जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे संयुक्त किसान मोर्चा के साथ थे, हैं और रहेंगे।

बयान के अनुसार, समिति ने इस स्पष्टीकरण का स्वागत करते हुए यह फैसला किया कि अब इस विवाद को समाप्त किया जाय।

मोर्चा की तरफ से यह बयान किसान नेता डॉ. दर्शनपाल, शिव कुमार कक्काजी, जगजीत सिंह डल्लेवल व अन्य की ओर से दिया गया है। बयान में कहा गया कि यह ऐतिहासिक आंदोलन जिस मोड़ पर है उसमें एकता और अनुशासन सर्वोपरि है। लोगों के सहयोग से यह आंदोलन किसान संगठन ही यहां तक लेकर आए हैं और किसान संगठन ही इसे मुकाम तक लेकर जाएंगे। कोई भी संगठन या पार्टी अपने तौर पर इस आंदोलन को समर्थन देने को स्वतंत्र हैं, लेकिन आंदोलन सीधे किसी पार्टी से रिश्ता नहीं रखेगा।

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) कानून 2020, कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार कानून 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) कानून 2020 को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन पिछले साल 26 नवंबर से चल रहा है। किसानों की मांगों से जुड़े मसलों का समाधान करने और आंदोलन समाप्त करवाने को लेकर सरकार मंगलवार को किसान यूनियनों के साथ 10वें दौर की वार्ता करेगी।

–आईएएनएस

पीएमजे/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022