किसानों का आक्रोश फूटा तो सरकार को भुगतने पड़ेंगे परिणाम : संजय सिंह

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के मुताबिक उनके कार्यकर्ता कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में किसानों का साथ देंगे। इस दौरान आप नेता संसद से सड़क तक केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध करेंगे। मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने कहा कि सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा न ले और यह कृषि कानून वापस ले। अगर किसानों का आक्रोश फूटेगा, तो सरकार को बहुत गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कृषि कानून के विषय पर कहा, देश के किसान बड़ी उम्मीदों के साथ सरकार की ओर देख रहे थे कि शायद सोमवार की वार्ता अंतिम वार्ता होगी। किसानों को उम्मीद थी कि कानून वापस ले लिए जाएंगे। इस बिल के लिए आंदोलित 60 किसानों ने अपनी शहादत दी है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसान अपनी जान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, इस देश के अन्नदाता के ऊपर दो दिन पहले हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने आंसू गैस के गोले बरसाए। किसानों के ऊपर मिर्ची पाउडर के गोले छोड़े जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि किसी दुश्मन देश के नागरिकों के साथ युद्ध लड़ा जा रहा है।

संजय सिंह ने कहा, लोकसभा और राज्यसभा में इस बिल का विरोध हुआ, सड़क पर इसका विरोध हो रहा है। धोखे से इस बिल को पास किया गया। संसद में इस पर चर्चा तक नहीं की गई। किसानों ने मन बना लिया है कि जब तक बिल वापस नहीं होंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि, आम आदमी पार्टी ने भी दृढ़ संकल्प लिया है कि संसद से लेकर सड़क तक, सेवादार से लेकर सांसद, विधायक और एक-एक कार्यकर्ता तक, किसानों का साथ देंगे।

संजय सिंह ने आगे कहा, अभी भी कह रहा हूं कि किसानों के ऊपर पीड़ा, तकलीफ और कष्ट का पहाड़ खड़ा हो चुका है। किसानों के धैर्य का बांध टूट रहा है। उनके धैर्य की परीक्षा मत लीजिए। आप ने उनका बहुत इम्तिहान ले लिया। अगर किसानों का आक्रोश सड़कों पर फूटेगा तो इसके बहुत गंभीर परिणाम सरकार को भुगतने पड़ेंगे।

–आईएएनएस

जीसीबी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022