किसानों का अस्थाई घर, ट्रैक्टरों में पराली बिछा सो रहे किसान

Follow न्यूज्ड On  

गाजीपुर बॉर्डर, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। तीन कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस आंदोलन में किसान केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करा रहे हैं। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए किसान अपने साथ भारी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली और अन्य गाड़ियां लेकर आए हैं। इन गाड़ियों को किसानों ने अपना अस्थाई घर भी बना लिया है।

दरअसल किसानों ने ट्रैक्टर में लगने वाली ट्रॉली में पराली रख रखी है, जिसके ऊपर चादर बिछा रखी है। वहीं कुछ ट्रॉली में गद्दे भी बिछाए हुए हैं।

ट्रैक्टरों पर तंबू लगाकर किसान आराम से किसी भी मौसम में रात गुजार सकते हैं। इन तम्बुओं में खाने से जुड़ी सामग्री भी रखी जा सकती है। साथ ही बारिश से बचने के लिए इनके ऊपर त्रिपाल भी लगाई गई है।

इनमें आराम से 7 से 10 लोग रात में सो सकते हैं। कुछ किसान इन्हें अपना आंदोलन रथ भी कहते हैं। उनके मुताबिक लंबी लड़ाइयों में इस तरह की व्यवस्थाएं की जाती है।

ट्रैक्टरों में सब्जियां, गैस, सिलेंडर और फल भी रखे हुए हैं। पराली और त्रिपाल से इसका तापमान भी स्थिर रहता है।

प्रदर्शन कर रहे एक किसान ने आईएएनएस को बताया, ट्रैक्टरों और छोटी गाड़ियों में इस तरह की व्यवस्था की जाती है। इनमें लोग आराम से अपनी रात गुजार सकते हैं। वहीं हम सभी किसानों का हुक्का पानी भी आराम से इनमें आ जाता है।

इनमें हम अपने मनोरंजन के लिए छोटे स्पीकर भी लगा सकते हैं। ताकी लंबे सफर में इनका इस्तेमाल किया जा सके।

दरअसल सिंघु बॉर्डर और दिल्ली के निरंकारी मैदान में भी इसी तरह के ट्रैक्टरों को लेकर आया गया है। जिनमें एक तरह से किसानों ने अपना अस्थाई घर बना लिया है।

–आईएएनएस

एमएसके/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022