Kisan Rally: किसानों के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस ने कहा, भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा व्यवहार कर रही

Follow न्यूज्ड On  

कांग्रेस ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को केंद्र और भाजपा पर निशाना साधा। इसने कहा कि भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह व्यवहार कर रही है।

पार्टी के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, भाजपा देश के किसानों के साथ ईस्ट इंडिया कंपनी और जनरल डायर की तरह व्यवहार कर रही है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किसानों पर बल प्रयोग और अत्याचार किया जा रहा है।

शेरगिल ने ट्वीट किया, लाल गुलाब से इनका स्वागत करने की बजाय बीजेपी बेशर्मी से हमारे किसानों का लाल खून बहा रही है, भाजपा जिम्मेदार नहीं बल्कि जालिम सरकार है , ये किसानों की नहीं बेईमानों की सरकार है।

टिकरी बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा) में अराजकता देखी गई जहां किसानों की पुलिस से झड़प हुई।

प्रदर्शनकारी किसानों को पीछे धकेलने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। आसपास की मेट्रो सेवाएं बंद कर दी गईं।

पानीपत और सोनीपत के बीच तीन-चार लेयर की पुलिस बैरिकेड को तोड़कर, अमृतसर के संगरूर और जंडियाला के हजारों किसान सुबह से ही दिल्ली की ओर जाने की कोशिश कर रहे हैं।

किसान संसद द्वारा पारित कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

–आईएएनएस

 

This post was last modified on November 27, 2020 2:52 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022